Back to List

ग़म बिछड़ने का नयन सहने लगे

रमेश 'कॅंवल' की दिलकश ग़ज़लें

हिन्दी اردو English
❦
मुहब्बतों का शायर : रमेश 'कॅंवल'
#ग़ज़ल@रमेश 'कँवल'090
ग़म बिछड़ने का नयन सहने लगे
ख़ुशनुमा मंज़र ख़फ़ा रहने लगे
जिस्म की मजबूरियां रोशन हुईं
दूरियों की धूप तन सहने लगे
हौसलों के शहर बे मंज़र हुए
आस्थाओं के महल ढहने लगे
मुझको भाती है गयी रुत की महक
उसको अच्छे ख़्वाब के गहने लगे
आ गया स्पर्श का मौसम ‘कँवल’
अनसुने क़िस्से बदन कहने लगे
सृजन : जुलाई 1984
(49)