Back to List

मेरी सदाओं का सूरज बुझा बुझा सा था

रमेश 'कॅंवल' की दिलकश ग़ज़लें

Translation

#ग़ज़ल@रमेश 'कँवल'246
मेरी सदाओं का सूरज बुझा बुझा सा था
न जाने हांपते लम्हों का क्या तक़ाज़ा था
नज़र में खौफ़ का मंज़र समेट लाया हूं
ये और बात कि हर शख़्स ही शनासा था
अजीब शर्त थी दंगा कराने वालों की
नगर में रिश्तों का चेहरा उड़ा उड़ा सा था
हर एक लम्हा बदलता रहा मेरा चेहरा
न जाने वक्‍़त का आईना चाहता क्या था
ज़मीन प्यासी थी, आंगन के पेड़ प्यासे थे