#ग़ज़ल@रमेश 'कँवल'135
ज़ख़्म पर ज़ख़्म वह नया देगा
रोज़ मिलने का सिलसिला देगा
जुल़्फ लब गाल आँख का जादू
ख़्वाब सारे लुभावना देगा
शोख नज़रों से जब नवाज़ेगा
हौसले दिल के फिर बढ़ा देगा
क़ुर्ब की रोशनी में संवरेगा
फ़ासलों के दिये बुझा देगा
फूल, शबनम, बहार, बादे-सबा
ज़िन्दगानी का आइना देगा
उसकी सांसों में मेरी ख़ुशबू है
किस तरह मुझको वह भुला देगा
फ़लसफ़ा है पुराना पर सच है
जो भी देगा तुम्हें ख़ुदा देगा
उसकी रहमत के साये में ख़ुश हूँ
चाहतों से मेरी सिवा देगा
भर के बाहों में जिस्म का शोला
एक स्पर्श में बुझा देगा
शीरीं होटों का ज़ायक़ा देकर
ज़िन्दा रहने का हौसला देगा
मैं उभर आउँगा हथेली पर
जब भी ऐ दोस्त तू सदा देगा
शामिले-जुर्म तो है वो भी ‘कँवल'