Back to List

जब से वह हो गई इक छैल छबीले से अलग

रमेश 'कॅंवल' की दिलकश ग़ज़लें

Translation

#ग़ज़ल@रमेश 'कँवल'116
जब से वह हो गई इक छैल छबीले से अलग
उसका दिल हो गया खुशियों के क़बीले से अलग
खुदशनासाई1 हो दरपन के वसीले2 से अलग
ग़ैर मुमकिन है कि हो दीप फ़तीले3 से अलग
रस भरे होटों की क़ुरबत4 का है ये लुत्फ़ो-करम5
लब मेरे हो न सके प्यास के टीले से अलग
अब भी इमरोज़6 का सूरज है जवां और दिलकश
तुम कभी आओ तो माज़ी7 के तबीले 8 से अलग
ज़र्द9 चेहरे की उदासी का है सैलाबे-रवां10
रंग अब कोई नज़र में नहीं पीले से अलग
आतिशे-वक़्त ने छोड़ा न कोई सब्‍ज़ लिबास
खुश्क खेतों में निशां हैं सभी गीले से अलग
गर तुझे फि़क्रे-सुखन11 है तो 'कँवल’ आ इक दिन
अपने अशआर12 के महदूद13 क़बीले से अलग