Back to List

आस्थाओं का मुसाफ़िर खो गया

रमेश 'कॅंवल' की दिलकश ग़ज़लें

Translation

#ग़ज़ल@रमेश 'कँवल' 036
आस्थाओं का मुसाफ़िर खो गया
रास्तों की बत्तियों को क्या हुआ .
भावनाओं के समुन्दर से परे
अक्षरों के हुस्न ने जादू किया .
दिल के दरवाजे़ की सांकल खुल गई दस्तकों के साथ इक चेहरा बढ़ा .
पत्थरों पर घास यूं आई उभर
जैसे गहरे ध्‍यान से साधू जगा
ज़िन्दगी का कोप है दहलीज पर
मेरे तन ने एक वर्जित फल चखा
आदिवासी औरतों के गांव में
थोड़े दिन ही ख़्वाब का मौसम रूका
जल बुझी सांसों की सारी तीलियां
तब खंडर यह उम्र का रौशन हुआ
इक शिला थी, एक था पत्थर 'कँवल'