#ग़ज़ल2025@रमेश ‘कँवल’67
छत पे सोलर टॉप पैनल अब लगाना चाहिए
इस तरह भारत का बिजली बिल बचाना चाहिए
नेकियाँ कर उनको फ़ौरन भूल जाना चाहिए
मुस्कुराहट बाँट कर ख़ुद मुस्कुराना चाहिए
रूठने पर जब मनाने में उन्हें लज़्ज़त मिले
तो हमें भी उनको मस्ती में मनाना चाहिए
अब प्रदूषण के नगर में घुट रहा है हर बशर
रहबरो ! इसका कोई उपचार आना चाहिए
जब भजन गाने पे करते हैं मना इस देश में
'सेकुलर' 'प्रस्तावना' से तब हटाना चाहिए *
देश के संसाधनों पर कर रहे क़ब्ज़ा हैं वे
इसलिए घुसपैठियों को अब भगाना चाहिए
ठंड काफ़ी है पुराने वस्त्र कुछ बांटो 'कँवल'
कँपकँपाते लोगों को कंबल ओढ़ाना चाहिए
सृजन -22 दिसम्बर, 2025
* 21 दिसम्बर, 2025 को पूर्वी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) के एक स्कूल के कार्यक्रम में महबूब मलिक आयोजक ने लग्नजिता चक्रबर्ती, सिंगर को जागो माँ भजन गाने से रोका और यह कहते हुए पीटा कि सेक्युलर गाना गाओ |
फ़ेसबुक पर 23 दिसम्बर, 2025 को प्रसारित
शब्द संसार ,जहानाबाद के 28-12-2025 के अंक में प्रकाशित
फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन