#ग़ज़ल2025@रमेश ‘कँवल’03
अपने आँसू को बहाकर न कहानी देना
हौसला रखना, बुलंदी की निशानी देना
दिल की दीवार पे रख लेना कलेंडर रंगीं
और रग़बत को महो-साल का पानी देना
बंद कमरा हो मुनव्वर किसी की यादों से
दिल की वादी को मुलाक़ात सुहानी देना
गुज़रे मौसम का पता रखना हसीं आंखों में
क़ुर्ब की धूप को बेलौस जवानी देना
कोई मौसम हो हमें याद से बिसराना नहीं
दिल के जज़्बात को मत अश्के-गिरानी देना
अपने अशआर को देना सदा परवाज़े-सुखन
और ग़ज़लों को तख़य्युल की रवानी देना
कल्पनाओं की उड़ानों पे सफ़र करना ‘कँवल’
पर ज़मीं को न बिछड़ने का म'आनी देना
सृजन : 12 मई, 2025
2122 1122 1122 22
फ़ाइलातुन फ़इलातुन फ़इलातुन फ़ेलुन